July New Rules देश भर में जुलाई माह से बड़े बदलाव किए जायेंगे। जिससे आपकी रोजमारा की जिंदगी पर प्रभाव पड़ सकता है। देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। जुलाई का महीना शुरू होने वाला है। जिसमे कई सवाल आपके मन में आ रहे होंगे की क्या क्या बदलाव किए जाने वाले है।
1 जुलाई से विदेश में एक निश्चित सीमा से ज्यादा खर्च करने पर 20% टीसीएस सिस्टम लागू होने जा रहा है। हर महीने की पहली तारीख या पहले हफ्ते में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है। साथ ही CNG और PNG की कीमतों में बदलाव हो सकता है। देश भर में मंहगाई में भी बदलाव हो सकता है। इस विज्ञापन में आप जान पाएंगे की जुलाई माह में क्या बड़े बदलाव होने वाले हैं।
1 जुलाई 2023 से आम नागरिकों के लिए बड़े बदलाव
इस जुलाई माह के बदलाव में गैस सिलेंडर के रेट में भी अंतर देखने को मिल सकता है। राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1,856.50 रुपये रह गई है। इसमें 171.50 रुपये की कमी की गई है। गैस कंपनियों ने अप्रैल और मई में 19 किलो वाले कमर्शल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की थी। हालांकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में मार्च के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ। मार्च 2023 में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

महंगे हो रहे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर
01 जुलाई 2023 से इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के नई रेट में बढ़ोतरी आएगी। भारी उद्योग मंत्रालय ने FAME-II सब्सिडी राशि को संशोधित कर 10,000 रुपये प्रति kWh कर दिया है, जबकि पहले यह राशि 15,000 रुपये प्रति kWh थी। इसके चलते अधिकांश इलेक्ट्रिक वाहन लगभग 25,000 रुपये से 35,000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं। महंगाई और किए बदलाव की लिस्ट आपको उपलब्ध करा दी जाएगी। जिससे आप सभी प्रोडक्ट का प्राइस देख सकते है। किस प्राइडेक्ट का दाम कितना काम या बड़ा है। इसकी विस्तृत जानकारी उस लिस्ट में उपलब्ध करा दी जाएगी।
पैन-आधार लिंक पर दोगुना जुर्माना जिन लोगों ने अपना पैन आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, उन्हें आज से इस काम को करने के लिए 1000 रुपये का जुर्माना भरना…